नई दिल्ली। लगातार तीन कारोबारी दिनों की गिरावट के बाद आज (2 जनवरी) सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹954 बढ़कर ₹1,34,415 प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पहले कल सोना ₹1,33,461 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
वहीं, चांदी की कीमत में भी बड़ी छलांग लगी है। एक किलो चांदी ₹5,656 महंगी होकर ₹2,34,906 प्रति किलो पहुंच गई। बुधवार को चांदी का भाव ₹2,29,250 प्रति किलो था।
इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को सोना और चांदी अपने अब तक के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए थे।
सोना: ₹1,38,161 प्रति 10 ग्राम
चांदी: ₹2,43,483 प्रति किलो
मौजूदा तेजी के बाद बाजार फिर से उन रिकॉर्ड स्तरों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।
IBJA द्वारा जारी किए गए रेट्स में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स का मार्जिन शामिल नहीं होता। इसी वजह से अलग-अलग शहरों में सोने-चांदी के भाव अलग दिखाई देते हैं।
IBJA के इन रेट्स का उपयोग
RBI सोवरेन गोल्ड बॉन्ड की कीमत तय करने में
बैंक गोल्ड लोन के रेट निर्धारित करने में
करते हैं।
साल 2025 निवेशकों के लिए कीमती धातुओं के लिहाज से बेहद मजबूत रहा।
31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना ₹76,162/10 ग्राम था, जो 31 दिसंबर 2025 को ₹1,33,195/10 ग्राम पहुंच गया। यानी ₹57,033 (75%) की तेजी।
इसी अवधि में चांदी ₹86,017/kg से बढ़कर ₹2,30,420/kg हो गई। यानी ₹1,44,403 (167%) की छलांग।
डॉलर कमजोर – अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती से डॉलर कमजोर हुआ, जिससे सोने की होल्डिंग कॉस्ट घटी।
जियोपॉलिटिकल तनाव – रूस-यूक्रेन युद्ध और वैश्विक तनाव के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित निवेश मान रहे हैं।
रिजर्व बैंक की खरीदारी – चीन जैसे देश अपने रिजर्व में भारी मात्रा में सोना जोड़ रहे हैं, सालभर में 900 टन से ज्यादा खरीद हुई।
इंडस्ट्रियल डिमांड – सोलर, इलेक्ट्रॉनिक्स और EV सेक्टर में जबरदस्त मांग।
टैरिफ का डर – अमेरिका में टैरिफ को लेकर कंपनियां भारी स्टॉक जमा कर रही हैं।
मैन्युफैक्चरर्स की होड़ – सप्लाई बाधित होने के डर से अग्रिम खरीदारी।
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक, चांदी की डिमांड आने वाले महीनों में भी मजबूत बनी रहेगी और इसका भाव ₹2.75 लाख प्रति किलो तक जा सकता है।
वहीं, सोना भी इस साल के अंत तक ₹1.50 लाख प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर सकता है।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें – BIS हॉलमार्क (जैसे AZ4524) जरूर चेक करें।
कीमत क्रॉस-चेक करें – IBJA जैसी भरोसेमंद वेबसाइट से रेट मिलान करें।
मैग्नेट टेस्ट – असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती
आइस टेस्ट – बर्फ बहुत तेजी से पिघले
स्मेल टेस्ट – कोई गंध न आए
क्लॉथ टेस्ट – सफेद कपड़े पर काला निशान आए
सोने और चांदी की कीमतों में मौजूदा तेजी यह संकेत दे रही है कि निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश की ओर लगातार बना हुआ है। वैश्विक हालात और मजबूत मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में कीमती धातुएं नए रिकॉर्ड बना सकती हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.