T20 World Cup 2026: 14 जून को भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, लॉर्ड्स में 5 जुलाई को होगा फाइनल – पूरा शेड्यूल जारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद: यानी International Cricket Council (आईसीसी) ने बहुप्रतीक्षित ICC Women's T20 World Cup 2026 के पूरे कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी है। 12 जून से 5 जुलाई 2026 तक इंग्लैंड और वेल्स की ऐतिहासिक धरती पर खेला जाने वाला यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होने जा रहा है।

सबसे बड़ी बात यह है कि ग्रुप चरण में ही भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। 14 जून को एजबेस्टन के मैदान पर होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट की शुरुआत को ही रोमांचक बना देगा।

पिछले साल वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम का आत्मविश्वास सातवें आसमान पर है और अब उसकी नजर पहली बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर होगी। वहीं मौजूदा चैंपियन और मजबूत दावेदार ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी टीमें भी खिताब की रेस में हैं।


12 टीमों का फाइनल लाइन-अप तय

नेपाल में आयोजित क्वालिफायर टूर्नामेंट के बाद 12 टीमों की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। मेजबान इंग्लैंड के अलावा बांग्लादेश, आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड ने क्वालिफिकेशन के जरिए अपनी जगह पक्की की है।

इस बार की खास बात यूरोपीय देशों की बड़ी भागीदारी है। इंग्लैंड, आयरलैंड, स्कॉटलैंड और नीदरलैंड – चार यूरोपीय देशों की मौजूदगी के साथ टूर्नामेंट में लगभग एक-तिहाई टीमें यूरोप से हैं। यह पहली बार है जब महिला टी20 विश्व कप में इतनी मजबूत यूरोपीय भागीदारी देखने को मिलेगी।


‘ग्रुप ऑफ डेथ’ में भारत-पाकिस्तान

ग्रुप-1 को इस बार ‘ग्रुप ऑफ डेथ’ कहा जा रहा है। इस ग्रुप में छह टीमें शामिल हैं:

ग्रुप 1:
ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नीदरलैंड

ग्रुप 2:
वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, आयरलैंड, स्कॉटलैंड

ग्रुप-1 में भारत और पाकिस्तान के अलावा ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीमें भी हैं। ऐसे में हर मैच नॉकआउट जैसा अहम होगा।


Written By

Rajat Kumar RK

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट | लाल किले से 'नए भारत' का आगाज: पीएम मोदी देंगे 12वां ऐतिहासिक भाषण, 5000 खास मेहमान बनेंगे गवाह | PM मोदी बोले: पुणे जैसा पटना और मुंबई जैसा मोतिहारी बनेगा, पहली नौकरी पर सरकार देगी ₹15 हजार | प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से किसानों को मिलेगा बड़ा लाभ, एनटीपीसी निवेश से ऊर्जा क्षेत्र को भी मिलेगी रफ्तार: अमित शाह | राजस्थान में सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका: 50 हजार कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन, नई भर्तियों में 100% पद बढ़े | नीरव मोदी के भाई निहाल मोदी को अमेरिका में किया गया गिरफ्तार: PNB घोटाले से जुड़े सबूत मिटाने का आरोप, भारत ने की थी प्रत्यर्पण की अपील | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले - भारतीय प्रवासियों ने दुनिया को भारत की संस्कृति और मूल्यों से जोड़े रखा, पूर्वजों की कठिनाइयों ने उम्मीद को नहीं तोड़ा | CM रेखा गुप्ता के बंगले के रेनोवेशन पर बवाल: एसी-टीवी से भरा टेंडर, विपक्ष ने कहा 'मायामहल' |