राजस्थान के जालोर शहर के शिवाजी नगर क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक युवक ने घर में फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 26 वर्षीय ऋषभ भाटी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पाली का निवासी था। जानकारी के अनुसार युवक के पिता राजेश भाटी जालोर में आयकर अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
बताया जा रहा है कि युवक की मां बाजार से घर लौटी तो गेट अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज लगाने के बावजूद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर पड़ोसियों को बुलाया गया। गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो युवक फंदे पर लटका मिला। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.