राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेशभर के रेंज आईजी, पुलिस आयुक्तों और जिला पुलिस अधीक्षकों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
डीजीपी ने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन, बजरी परिवहन और भ्रष्टाचार के मामलों में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है। अधिकारियों को इन मामलों में कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ड्रग्स तस्करी के खिलाफ अभियान तेज करने, पुलिस की फील्ड विजिबिलिटी बढ़ाने और सतर्कता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
बैठक में गैंगस्टर्स और संगठित अपराध पर विशेष फोकस रखते हुए प्रभावित जिलों में विशेष कार्ययोजना बनाकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। डीजीपी ने अपराध से अर्जित संपत्तियों की कुर्की और जब्ती की प्रक्रिया को भी और प्रभावी बनाने पर बल दिया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.