राजस्थान में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बुधवार, 20 मई को प्री-डीएलएड परीक्षा आयोजित की जा रही है। परीक्षा को नकलमुक्त, पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए इस बार विशेष हाईटेक इंतजाम किए गए हैं। प्रो. बीएल वर्मा ने परीक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश के सभी 41 जिलों के 887 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी लाइव मॉनिटरिंग जयपुर स्थित हाईटेक स्टेट कमांड सेंटर से की जा रही है। परीक्षा में पहली बार एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित निगरानी प्रणाली का उपयोग किया जा रहा है, जो संदिग्ध गतिविधियों और डमी कैंडिडेट की पहचान तुरंत कर सकेगी।
प्रशासन का कहना है कि नकल माफिया और फर्जी परीक्षार्थियों पर सख्त नजर रखी जाएगी ताकि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से संपन्न हो सके।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.