RIICO को अजमेर आईटी पार्क में प्लॉट के लिए 22 कंपनियों के आवेदन मिले हैं। सड़कें तैयार हैं और बिजली-पानी की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी। आईटी के साथ इंडस्ट्री हब भी विकसित होगा। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण, समतलीकरण, बाउंड्री वॉल, डिमार्केशन, पावर लाइन और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की प्रगति की समीक्षा की और उच्च गुणवत्ता वाली सड़क एवं वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर तैयार करने के निर्देश दिए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.