बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर वारदात करने वाला कुख्यात बदमाश विनोद पथैना शुक्रवार को पुलिस सुरक्षा में भरतपुर जिला कोर्ट पहुंचा। लंगड़ाते हुए चल रहे विनोद को पुलिस ने सहारा देकर जज के सामने पेश किया। उसके साथ गैंग के 6 अन्य सदस्यों को भी कोर्ट में पेश किया गया, जिन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस ने गुरुवार रात मथुरा गेट थाना क्षेत्र की एक होटल पर दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार बदमाशों में केशव, अशोक, घनश्याम, जितेंद्र, गंगासहाय और हाकिम शामिल हैं। गैंग राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस के अनुसार गैंग होटल में बैठकर जमीन कब्जाने की साजिश रच रहा था। होटल संचालक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.