राजस्थान में दवा गुणवत्ता को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। औषधि नियंत्रण आयुक्तालय की जांच में 10 दवाओं के सैंपल गुणवत्ता मानकों पर फेल पाए गए हैं। इनमें बुखार, दर्द, एलर्जी, संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों में उपयोग होने वाली दवाएं शामिल हैं। औषधि नियंत्रक अजय फाटक ने संबंधित बैच का स्टॉक बाजार से हटाने और बिक्री रोकने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने सभी औषधि निरीक्षकों और दवा विक्रेताओं को सतर्क रहने के आदेश जारी किए हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.