राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा क्षेत्र स्थित भैंसरोड़गढ़ के जंगलों में चीते बसाने की तैयारी तेज हो गई है। नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) की टीम ने क्षेत्र का दौरा कर इसे ‘मेटा-पापुलेशन साइट’ के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का सर्वे किया। प्रारंभिक रिपोर्ट सकारात्मक बताई जा रही है। यह इलाका मध्यप्रदेश के गांधी सागर बांध और राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के बीच स्थित होने के कारण वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.