कोटा हनीट्रैप केस: 4 आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए फंसाकर बनाया शिकार

कोटा। राजस्थान के कोटा जिले के इटावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक महिला आरोपी अभी फरार बताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों से कोटा रेंज के विभिन्न जिलों में हुई कई अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सकता है।

पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि कोटा ग्रामीण के थाना इटावा क्षेत्र में हनीट्रैप की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आरोपी अब्दुल फिरोज, रियासत अली, रईस कुरैशी और योगेन्द्र मीणा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार इटावा निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि 13 मई को उसे सोशल मीडिया ग्रुप पर एक महिला का मैसेज आया। महिला ने जिम ट्रेनिंग के नाम पर फीस जमा करने की बात कहते हुए कुछ दिनों बाद उसे कोटा बुलाया।

पीड़ित के अनुसार वह कोटा पहुंचा और एक होटल में रुका, जहां महिला से मुलाकात हुई। इसके बाद अगले दिन महिला ने फोन कर कहा कि उसके परिजनों को रात की घटना की जानकारी मिल गई है और वे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने वाले हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार महिला आरोपी की तलाश जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह गिरोह अन्य लोगों को भी इसी तरह अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करता था या नहीं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |