राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी, कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी, जिससे कई जिलों में हीटवेव और अति उष्ण लहर का असर देखने को मिलेगा।

22 मई को प्रदेश का सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर, फलोदी और जोधपुर में भी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया। आने वाले दिनों में तापमान 46 से 48 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है और कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
गजराज राव बोले- ‘बधाई हो’ मेरे लिए ‘शोले’ जैसी, इस फिल्म ने बदल दी जिंदगी; जयपुर की कचौरी-मिठाइयों के भी मुरीद | सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तानी जासूसी के आरोपी झबरा राम की जमानत रद्द की, दो सप्ताह में सरेंडर करने का आदेश | राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण में 65.15% मतदान, 2019 के मुकाबले 1.59 प्रतिशत की बढ़ोतरी | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: आंध्र प्रदेश-ओडिशा में 5 मौतें, राजस्थान समेत 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट | आज का पंचांग 29 अक्टूबर 2026: आज करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8:17 बजे निकलेगा चांद, जयपुर-मुंबई समेत जानें चंद्रोदय का समय | राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल |