मुख्यमंत्री जन आवास योजना में एलआईजी और ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का आवंटन अब तक लंबित

  • पाली में मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत एलआईजी (निम्न आय वर्ग) और ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) श्रेणी के रहवासियों के फ्लैट का आवंटन 2015 में शुरू किया गया था। योजना के अनुसार राजस्थान के 31 शहरों में 28 लाख नए आवास बनाए जाने थे, जिसमें 10 साल में 94 हजार आवास बनने थे, लेकिन आज तक आवास तैयार नहीं हो सके हैं।

जो लोग पूरी राशि जमा कर चुके हैं, वे कई शहरों में किराए के साथ लोन की किस्तें भरकर दोहरी मार झेल रहे हैं। पाली में 1056 फ्लैटों का निर्माण जोधपुर रोड पर घुमटी के निकट योजना के तहत किया जाना था। फिलहाल पाली में 480 फ्लैट तैयार हुए हैं। अब सरकार ने पूरी राशि जमा कराने वाले आवेदकों को तैयार फ्लैट देने की अनुमति दी है।

नगर निगम पाली ने राशि जमा कराने वाले 81 आवेदकों को तैयार फ्लैट में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू की है। कुछ फ्लैट में पानी और बिजली का कार्य अभी चल रहा है। योजना के बाहर सीसी रोड बनाने का टैंडर भी कर दिया गया है। फ्लैट निर्माण में देरी का मुख्य कारण यह है कि फ्लैट लॉटरी से आवंटित किए गए थे, लेकिन सभी आवेदकों ने अग्रिम राशि जमा नहीं करवाई थी, जिससे निर्माण के बाद के ब्लॉकों का कार्य अटक गया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |