- राजस्थान में मई के महीने में तेज गर्मी का प्रभाव जारी है। मौसम विभाग ने श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लिए सुबह 4:15 बजे तीन घंटे का मेघगर्जन, गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवाओं की गति 30-40 KMPH रहने की संभावना जताई गई है। बीते 24 घंटों में देश में सबसे गर्म स्थान राजस्थान का श्रीगंगानगर रहा, जहां तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से मौसम में बदलाव शुरू होने की संभावना है। 29 से 31 मई के बीच कोटा संभाग सहित जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर और बीकानेर संभाग में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है।
Tags:
राजस्थान, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, बीकानेर, गर्मी, पश्चिमी विक्षोभ, येलो अलर्ट, तेज हवा, आंधी, बारिश Y: हाँ