हाईवे किनारे डीजल चोरी का गिरोह गिरफ्तार, 1090 लीटर अवैध डीजल जब्त

राजस्थान के झालावाड़ जिले में नेशनल हाईवे-52 पर ट्रकों से डीजल चोरी कर बेचने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया। जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) के स्टिंग ऑपरेशन के बाद अकलेरा पुलिस ने गुरुवार को हाईवे किनारे संचालित 6 ढाबों पर छापेमारी कर 1090 लीटर अवैध डीजल जब्त किया। कार्रवाई में छह ढाबा संचालकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मौके से हिसाब-किताब की डायरियां और डीजल भरने-निकालने के उपकरण भी बरामद किए।

डीएसटी को सूचना मिली थी कि कुछ ढाबा संचालक ट्रक चालकों से मिलीभगत कर डीजल चोरी करवाते थे और इसे कम दामों में ढाबा पर बेचते थे। जांच में यह भी पता चला कि डीजल को सार्वजनिक जगहों पर बिना लाइसेंस और सुरक्षा मानकों के स्टोर किया जा रहा था, जिससे बड़े हादसे का खतरा था।

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छह ढाबों पर एक साथ दबिश दी और पूरे नेटवर्क की गहन जांच शुरू की। गिरफ्तार आरोपियों में चंदालाल, मथुरालाल और बालूरा शामिल हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
| | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं |