जयपुर के हिरनोदा में थार ड्राई पोर्ट का शुभारंभ

जयपुर के हिरनोदा में राजस्थान की आर्थिक तस्वीर बदलने की उम्मीदों के साथ थार ड्राई पोर्ट का शुभारंभ किया गया। यह प्रोजेक्ट राइजिंग राजस्थान और पीएम गति शक्ति मिशन के तहत विकसित किया गया है और मरुधरा के व्यापार को सीधे समुद्री पोर्ट से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होने वाले थे, लेकिन तेज बारिश के कारण वे नहीं पहुंच सके।

समारोह में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इसे विकसित भारत की नींव बताया और कहा कि राजस्थान आज बिजनेस और लॉजिस्टिक्स के लिए देश का बेहतरीन विकल्प बन गया है। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह नवाचार प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लेकर आएगा। राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान को तेजी से बढ़ते हुए देखा जाएगा।

इस पोर्ट से प्रदेश के छोटे और बड़े निर्यातकों की ट्रांसपोर्टेशन लागत और समय में भारी कमी आएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से देश-विदेश की बड़ी कंपनियां राजस्थान में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने के लिए आकर्षित होंगी। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5,000 से अधिक रोजगार सृजन होने का दावा किया गया है।

लॉजिस्टिक्स पार्क की खास बातें:

  • अत्याधुनिक मल्टीमॉडल ट्रेड नेटवर्क
  • तकनीकी रूप से उत्तर भारत के लॉजिस्टिक्स का चेहरा बदलने वाले फीचर्स
  • 100 एकड़ से अधिक क्षेत्र में विकसित
  • जयपुर से मात्र 55 किलोमीटर की दूरी पर स्थित
  • वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से सीधे जुड़ा
  • बिचून, बगरू, दूदू और सीतापुरा जैसे औद्योगिक हब को गुजरात के मुंद्रा और पीपावाव पोर्ट से जोड़ता है
  • निर्यातकों के लिए 700 किलोमीटर का लंबा सड़क मार्ग बचता है और लॉजिस्टिक्स लागत में भारी कमी

इस पोर्ट से हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और मार्बल जैसे उद्योग सीधे ट्रेनों के माध्यम से मुंद्रा और कांडला पोर्ट तक पहुंच सकेंगे, जिससे राजस्थान के व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |