राजस्थान सरकार ने ओडीओपी नीति में किए दो महत्वपूर्ण संशोधन, सरसों तेल उत्पादन इकाइयों को मिलेगा लाभ

राजस्थान सरकार ने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी)-2024 नीति में दो महत्वपूर्ण संशोधन किए हैं। नए प्रावधानों के तहत सरसों तेल उत्पादन से जुड़ी इकाइयों को विस्तार करने पर मार्जिन मनी अनुदान का लाभ मिलेगा और तकनीकी उन्नयन के लिए निजी संस्थानों की भागीदारी को भी मंजूरी दी गई। जिला उद्योग एवं वाणिज्य महाप्रबंधक हरीश मित्तल के अनुसार, अब सूक्ष्म एवं लघु उद्यम केवल नई इकाई स्थापित करने पर ही नहीं बल्कि विस्तार करने पर भी 20 लाख रुपये तक का मार्जिन मनी अनुदान प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट प्रावधान किया है।

तकनीकी उन्नयन के तहत निजी संस्थानों के माध्यम से अधिकतम 5 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा। इससे उद्योगों को आधुनिक मशीनरी और तकनीक अपनाने में आसानी होगी, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता और क्षमता में सुधार होगा।

ओडीओपी नीति के तहत राज्य के 41 जिलों में एक-एक उत्पाद को पहचान दी गई है। योजना का उद्देश्य स्थानीय उद्योगों को मजबूत कर रोजगार के अवसर बढ़ाना और उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मानकों तक पहुंचाना है। इसमें क्वालिटी सर्टिफिकेशन, मार्केटिंग सहायता, ई-कॉमर्स प्रोत्साहन और कैट लॉगिंग जैसी सुविधाओं पर भी वित्तीय सहायता शामिल है।

इस नीति के माध्यम से कारीगरों, शिल्पकारों, कृषकों और उत्पाद निर्माताओं की आय में बढ़ोतरी, एकीकृत बुनियादी ढांचे का विकास और राज्य में हस्तशिल्प, हथकरघा और एमएसएमई क्षेत्र की उत्पादकता एवं गुणवत्ता में सुधार होगा, जिससे ओडीओपी उत्पादों को वैश्विक बाजार में प्रतिस्पर्धी बनाया जा सकेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |