मई 2026 में राजस्थान में रिकॉर्ड 26,632 रूफ टॉप सोलर ऊर्जा संयंत्र स्थापित किए गए हैं। फरवरी 2024 में योजना की शुरुआत के बाद यह किसी भी महीने का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।
डिस्कॉम्स के आंकड़े:
जिलों के आंकड़े:
मई महीने में अधिकारियों ने 27,700 से अधिक आवेदनों का फिजिकल वैरिफिकेशन किया। इसी परिणामस्वरूप 31,437 उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सब्सिडी ट्रांसफर की गई। अब तक राजस्थान में 830 मेगावाट क्षमता के लगभग 2.17 लाख रूफ टॉप सोलर स्थापित किए जा चुके हैं, और इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा ₹1,460 करोड़ की सब्सिडी दी जा चुकी है।
यदि आप भी अपने घर पर सोलर पैनल लगवाना चाहते हैं, तो आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन करें, डिस्कॉम की मंजूरी प्राप्त करें और रजिस्टर्ड वेंडर से इंस्टॉलेशन करवाएं। इंस्टॉलेशन के बाद नेट मीटर के लिए आवेदन करें, और सब्सिडी सीधे आपके खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.