सदन में पार्टीवार विधायक संख्या:
बीजेपी में तीसरे प्रत्याशी पर चर्चा हुई थी, लेकिन अब इसे खारिज कर दिया गया। चर्चा के दौरान सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों पर फोकस रहा। संभावित दावेदारों में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी सतीश पूनिया शामिल हैं। राठौड़ बीजेपी के प्रमुख रणनीतिकार माने जाते हैं।
बीजेपी की राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर और पूर्व सांसद जसकौर मीणा की पुत्री अर्चना मीणा के नाम पर भी मंथन चल रहा है। कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के परिवार के सदस्यों विजय बैंसला और बेटी सुनीता बैंसला के नाम पर भी विचार हो रहा है।
कांग्रेस में संभावित दावेदारों में गोविंद डोटासरा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शामिल हैं। सबसे मजबूत नाम विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी माना जा रहा है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रही रेहाना रियाज के नाम पर भी चर्चा है।
बैठकों और चर्चाओं का उद्देश्य युवा नेताओं को जिम्मेदारी देना, पार्टी को मजबूती देना और राज्य में कांग्रेस का संतुलन बनाए रखना है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.