जोधपुर, राजस्थान: सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग और कथित मानसिक प्रताड़ना से परेशान एक महिला इन्फ्लुएंसर अनिता बिश्नोई ने आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उन्हें जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार अनिता बिश्नोई बनाड़ थाना क्षेत्र के शिकारगढ़ स्थित गोदारों की ढाणी की निवासी हैं और सोशल मीडिया पर सक्रिय इन्फ्लुएंसर हैं। बुधवार सुबह उन्होंने कथित रूप से घर में रखा विषाक्त पदार्थ पी लिया। उनकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
कुछ घंटे पहले अनिता ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा की थी, जिसमें लिखा था कि “आज के बाद आपकी बहन इस दुनिया में नहीं दिखेगी।” उनके पति दीनाराम ने आरोप लगाया कि पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और वॉट्सएप पर लगातार निशाना बनाया जा रहा था। अनिता राजस्थान की संस्कृति, सामाजिक विषयों और जागरूकता से जुड़े वीडियो बनाती थीं। हाल ही में महिलाओं की वेशभूषा को लेकर बनाए गए एक वीडियो के बाद उन्हें ट्रोल किया जाने लगा।
परिवार और परिजनों ने उनकी स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की और अस्पताल में उनका उपचार जारी है। घटना से पहले सीकर में एक यूट्यूबर मां ने अपने बच्चों को विषाक्त पदार्थ देकर मारने और फिर आत्महत्या करने का मामला सामने आया था।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.