बारां में पुश्तैनी जमीन पर अतिक्रमण हटाने के दौरान भाजपा नेता और नगर परिषद एक्सइएन में विवाद

बारां। नगर परिषद के पुश्तैनी कब्जाशुदा जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी विवाद और हंगामा देखने को मिला। भाजपा के निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष दिलीप शाक्यवाल और नगर परिषद के एक्सइएन भुवनेश मीणा के बीच जमकर बहस और गर्मागर्मी हुई। दिलीप शाक्यवाल ने एक्सइएन को धमकी दी और कार्रवाई पर आपत्ति जताई।

जानकारी के अनुसार, बरड़िया बालाजी के समीप शाक्यवाल की पुश्तैनी जमीन पर नगर परिषद की टीम ने बिना पूर्व नोटिस के अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। जमीन पर बनी झोपड़ी और चारदीवारी को बुलडोजर और ट्रैक्टर-ट्राली से हटाया जा रहा था। इस दौरान दिलीप शाक्यवाल और उनके पिता दुर्गाशंकर बुलडोजर के सामने आ गए और विरोध करना शुरू कर दिया।

हंगामा बढ़ने पर मौके पर पुलिस, नगर परिषद कर्मचारी और भाजपा के अन्य नेता भी पहुंचे। भाजपा जिला महामंत्री महावीर सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष मुकेश केरवालिया, प्रशांत विजयवर्गीय, लोकेश शर्मा और पुनीत माहेश्वरी ने समझाइश की। बावजूद इसके, दिलीप शाक्यवाल ने एक्सइएन को भ्रष्ट और चोर कहकर गाली-गलौच की और धमकाया।

नगर परिषद का लवाजमा आगे की कार्रवाई रोकते हुए वापस चला गया। प्रशासन ने बताया कि उक्त जमीन दशकों से पुश्तैनी कब्जा रही है और बिना नोटिस के अचानक कार्रवाई की गई। झोपड़ी में गायों का भूसा रखा हुआ था, जिसे हटाने पर विरोध हुआ।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |