रिपोर्ट: चंचल ठाकुर | जयपुर
राजधानी जयपुर में शुक्रवार को मीडिया और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा आयोजन देखने को मिला, जब HP Network Services, समाचार PLUS OTT और राजस्थान PLUS OTT के राजस्थान कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर धार्मिक विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की गई और नए कार्यालय की शुरुआत को मीडिया जगत में एक महत्वपूर्ण कदम बताया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन हवामहल विधायक एवं हाथोज पीठ के महाराज बालमुकुंद आचार्य ने अपने करकमलों से किया। उद्घाटन समारोह के दौरान पूरे कार्यालय परिसर को विशेष रूप से सजाया गया था और उपस्थित अतिथियों ने नए संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह में विज्ञान भारती के संगठन मंत्री मेघेंद्र शर्मा, भाजपा युवा कार्यकर्ता राघव शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार आशा पटेल सहित मीडिया, सामाजिक और शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रसिद्ध वास्तुशास्त्री गणेश महाराज ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर संस्थान को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

कार्यक्रम में शिक्षाविद् योगेश तिवारी, पत्रकार खलील कुरैशी, नईम खान, करतार सिंह गुर्जर, फरहार इजरायली सहित बड़ी संख्या में पत्रकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान कार्यालय के कर्मचारियों में भी उत्साह देखने को मिला। कर्मचारी मोनिका शर्मा, चंचल ठाकुर, दिनेश शर्मा, हरिओम चौधरी सहित सभी टीम सदस्यों ने नए कार्यालय की शुरुआत पर खुशी व्यक्त की।

समारोह के दौरान HP Network Services के डायरेक्टर एवं समाचार PLUS OTT के राजस्थान संपादक और राजस्थान सह-संपादक मोनिका शर्मा ने संस्थान की भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि HP Network Services के माध्यम से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा OTT न्यूज चैनल और एंटरटेनमेंट चैनलों की लॉन्चिंग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (MIB) से अनुमति प्राप्त करने की प्रक्रिया, लीगल कंसल्टेंसी, मीडिया ब्रांडिंग और मीडिया क्षेत्र में करियर मार्गदर्शन जैसी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को तकनीकी और प्रशासनिक सहायता भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
मोनिका शर्मा ने कहा कि समाचार PLUS OTT को राजस्थान में आमजन की आवाज़ बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चैनल प्रदेश के जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती और निष्पक्षता के साथ उठाएगा तथा ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी समस्याओं तक हर विषय को प्राथमिकता देगा।

उन्होंने यह भी कहा कि आज के डिजिटल युग में OTT प्लेटफॉर्म्स तेजी से लोगों तक पहुंच बना रहे हैं और ऐसे समय में विश्वसनीय एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है। समाचार PLUS OTT का उद्देश्य जनता तक सटीक और तथ्यात्मक समाचार पहुंचाना होगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित अतिथियों ने संस्थान की नई शुरुआत को राजस्थान के मीडिया क्षेत्र के लिए सकारात्मक पहल बताया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच इस तरह के संस्थानों का आगे आना युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा और मीडिया इंडस्ट्री को नई दिशा देगा।

पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अतिथियों ने कार्यालय का निरीक्षण भी किया और संस्थान की योजनाओं की सराहना की। समारोह का समापन सभी अतिथियों के सम्मान और प्रसाद वितरण के साथ हुआ।
जयपुर में HP Network Services एवं समाचार PLUS OTT के नए कार्यालय का उद्घाटन केवल एक औपचारिक शुरुआत नहीं, बल्कि राजस्थान में डिजिटल मीडिया और OTT पत्रकारिता के विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। संस्थान द्वारा मीडिया कंसल्टेंसी, OTT चैनल संचालन और जनहित पत्रकारिता पर विशेष फोकस भविष्य में इसे मीडिया क्षेत्र में मजबूत पहचान दिला सकता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.