जयपुर रिंग रोड पर एलपीजी सिलेंडर ट्रक में आग, बड़ा हादसा टला

जयपुर में रविवार दोपहर रिंग रोड टोल प्लाजा और वाटिका के बीच एलपीजी गैस सिलेंडरों से लदे ट्रक के केबिन में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, करौली जिले के सपोटरा निवासी चालक भूर सिंह अलवर से 359 खाली एलपीजी सिलेंडर लेकर सीतापुरा स्थित गैस प्लांट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ट्रक के केबिन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क गई। चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोककर केबिन से कूदकर अपनी जान बचाई।

सूचना मिलते ही सांगानेर सदर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा के मद्देनजर रिंग रोड के दोनों ओर यातायात रोक दिया गया। दमकलकर्मियों ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

जांच में सामने आया कि ट्रक में खाली सिलेंडर होने से बड़ा नुकसान टल गया, अन्यथा स्थिति गंभीर हो सकती थी। आग से ट्रक का केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, जिसकी जांच जारी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |