तिजारा मंडी व्यापारी राजेश गुप्ता का अलवर गेस्ट हाउस में शव मिला, फेसबुक पोस्ट में एएसआई पर गंभीर आरोप

तिजारा क्षेत्र के मंडी व्यापारी राजेश गुप्ता उर्फ हब्ली (52) का शव गुरुवार को अलवर शहर के एक गेस्ट हाउस में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना से एक दिन पहले उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा कर तिजारा थाने के एएसआई महेंद्र सिंह यादव पर गंभीर आरोप लगाए थे। पोस्ट में उन्होंने आईजी और एसपी को संबोधित करते हुए एएसआई के खिलाफ कार्रवाई और उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की थी।

पुलिस के अनुसार, पोस्ट के बाद दोपहर करीब 12 बजे राजेश गुप्ता ने सीओ तिजारा को मैसेज भेजा था, जिसमें उनकी फेसबुक पोस्ट भी संलग्न थी। इसके कुछ समय बाद उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। पुलिस ने लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया, जिसके बाद उनकी अंतिम लोकेशन अलवर शहर के तेज मंडी क्षेत्र के पास मिली। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां गेस्ट हाउस के कमरे में उनका शव पंखे से लटका मिला।

शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है, हालांकि विसरा जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले कुछ दिनों से घर से बाहर थे। वे तिजारा के निवासी थे और व्यापार महासंघ के मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनके परिवार में स्थानीय स्तर पर सामाजिक और राजनीतिक संपर्क बताए जाते हैं।

सीओ के अनुसार, मृतक का करीब दो वर्ष पहले एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराए थे, जिनकी जांच के बाद एफआर लगाई जा चुकी थी।

फेसबुक पोस्ट में मृतक ने एएसआई महेंद्र सिंह यादव पर रिश्वत लेने, केस की फाइल से गवाह हटाने और दूसरी पक्ष से मिलीभगत के गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही उन्होंने तिजारा मंडी से जुड़े वित्तीय अनियमितताओं का भी उल्लेख किया था। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |