जयपुर में संविधान हत्या दिवस कार्यक्रम, सीएम भजनलाल शर्मा ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र पर हमला

जयपुर के राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान ऑडिटोरियम, दुर्गापुरा में संविधान हत्या दिवस के अवसर पर आयोजित लोकतंत्र सेनानी सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल ने संविधान और लोकतंत्र की आत्मा को कुचलने का काम किया था। उन्होंने कहा कि उस दौर में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन हुआ और देश को जेलखाना बना दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और नई पीढ़ी को लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष और समर्पण से अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई, जबकि लोकतंत्र सेनानियों ने संविधान की रक्षा की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान में बड़ी घोषणा करते हुए उनकी मासिक पेंशन 5 हजार रुपए बढ़ाकर 25 हजार रुपए तथा मासिक चिकित्सा सहायता 1 हजार रुपए बढ़ाकर 5 हजार रुपए करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने भी आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला बताया और कहा कि उस समय प्रेस सेंसरशिप और नागरिक स्वतंत्रताओं पर व्यापक प्रतिबंध लगाए गए थे। समारोह में कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |