सिरोही जिले के सिरोड़ी गांव में जैन धर्म की संयम परंपरा को आगे बढ़ाते हुए 30 वर्षीय हर्षित जितेन्द्र संघवी शनिवार सुबह दीक्षा ग्रहण करेंगे। यह आयोजन आचार्य रविरत्नसूरी महाराज की निश्रा में सुबह 7:30 बजे संपन्न होगा, जिसमें आचार्य जयेशरत्नसूरी सहित कई संत-साध्वियां उपस्थित रहकर मुमुक्षु को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
दीक्षा से पहले शुक्रवार को मुमुक्षु हर्षित संघवी का भव्य वरघोड़ा निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने वर्षीदान कर ग्रामवासियों का अभिनंदन स्वीकार किया। हर्षित एक ऐसे परिवार से हैं, जहां अब तक 6 सदस्य संयम मार्ग अपना चुके हैं, जिनमें साधु-साध्वी जीवन ग्रहण करने वाले कई परिजन शामिल हैं।
शुक्रवार को गोडीजी पार्श्वनाथ मंदिर में सिद्धचक्र महापूजन का आयोजन भी हुआ और हर्षित ने सांसारिक जीवन का अंतिम वायणा ग्रहण किया। अब वे दीक्षा लेकर आजीवन संयम और साधु जीवन की राह पर अग्रसर होंगे। सिरोड़ी गांव की यह परंपरा और मजबूत होती जा रही है, जहां अब तक 51 मुमुक्षु दीक्षा ग्रहण कर चुके हैं और हर्षित संघवी इस गौरवशाली परंपरा की 52वीं कड़ी बनेंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.