बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में कथित बदहाल व्यवस्थाओं और चिकित्सा सेवाओं की कमी को लेकर एनएसयूआई के छात्र कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे अस्पताल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। यह आंदोलन अस्पताल प्रशासन और राज्य के चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के खिलाफ केंद्रित था।
प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दवाओं की कमी, जांच मशीनों की खराबी और मरीजों को हो रही परेशानियों का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। स्थिति उस समय और बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारी छात्र जूतों की माला लेकर पीबीएम अधीक्षक के कार्यालय की ओर बढ़ने लगे।
अस्पताल परिसर में मरीजों और उनके परिजनों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने मौके पर भारी बल तैनात किया और प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया। जब छात्र पुलिस घेरा तोड़कर आगे बढ़ने लगे तो हालात काबू में रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया।
एनएसयूआई का आरोप है कि अस्पताल में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी है और गरीब मरीजों को निजी लैब्स पर निर्भर रहना पड़ रहा है। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर चिकित्सा सेवाएं दी जा रही हैं और प्रदर्शन का तरीका अनुचित था।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.