सीकर हॉस्टल में NEET छात्रों से मारपीट का आरोप, बाउंसर्स पर गंभीर आरोप

सीकर जिले के पिपराली रोड स्थित एक बॉयज हॉस्टल में NEET की तैयारी कर रहे दो छात्रों के साथ गंभीर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना 26 जून की रात लगभग 2 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों का किसी अन्य छात्र के साथ विवाद हो गया था। इसी विवाद के बाद हॉस्टल संचालक तीन बाउंसर्स के साथ मौके पर पहुंचा और दोनों छात्रों के साथ कथित रूप से पाइपों से बुरी तरह मारपीट की गई।

पीड़ित छात्रों का आरोप है कि मारपीट के दौरान उनके मोबाइल फोन छीन लिए गए और उन्हें अपने परिजनों से संपर्क करने से रोक दिया गया। इसके अलावा उन्हें किसी प्रकार की चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध नहीं कराई गई। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया।

पीड़ितों के अनुसार, मारपीट के बाद उन्हें बाउंसर्स की निगरानी में कोचिंग भेजा गया और फिर वापस हॉस्टल लाया गया। बाद में एक रूममेट के फोन से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। इसके बाद परिजनों ने मामले में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज कराए हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और जांच RPS स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |