दूदू के पास NH-48 पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 3 श्रद्धालुओं की मौत

जयपुर–अजमेर नेशनल हाईवे-48 पर दूदू के महला गांव के पास हुए भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब जयपुर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस का एक्सल टूट गया और उसे हाईवे किनारे खड़ा किया गया था। बस चालक और खलासी मरम्मत कार्य में लगे हुए थे, इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।

हादसे में मधुराज, राहुल हरिजन और भंवर सिंह राजावत की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बस के खलासी मोहम्मद रेहान ने होश में आने के बाद बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कुछ लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। उन्होंने बताया कि वह खुद खून से लथपथ हालत में शवों और घायलों के बीच पड़े रहे और कुछ देर बाद बेहोश हो गए।

परिवार के अनुसार, रेहान ही घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य है, जो मात्र आठ महीने पहले ही बस में खलासी का काम शुरू किया था। घटना के बाद घायलों को SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर हाईवे पर तेज रफ्तार और खराब सड़क किनारे खड़े वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |