बालोतरा में दर्दनाक हादसा: ट्रेलर से भिड़ी स्कॉर्पियो, भोमियाजी दर्शन से लौट रहे 5 युवकों की मौत

राजस्थान के बालोतरा जिले में रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को शोक में डुबो दिया। पचपदरा थाना क्षेत्र के भांडियावास नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो आगे चल रहे ट्रेलर से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार युवक वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जोधपुर के अस्पताल में जारी है।

पुलिस के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार सभी युवक बायतु क्षेत्र के कानोड़ गांव के निवासी थे और जोधपुर स्थित भोमियाजी मंदिर में दर्शन कर अपने गांव लौट रहे थे। मृतकों की पहचान रेवांताराम (26), स्वरूपाराम (27), भरत (25), किशन (27) और भावेश जाट के रूप में हुई है। रेवांताराम, स्वरूपाराम और भरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल किशन और भावेश ने जोधपुर ले जाते समय दम तोड़ दिया। अन्य घायल बाबू, मुकेश और हेमाराम का उपचार जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पचपदरा डीएसपी योगेश चौधरी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में स्कॉर्पियो के ट्रेलर से पीछे टकराने की बात सामने आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वहीं, सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना और इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |