जयपुर क्लब में खूनी बर्थडे पार्टी: खुली जेल के कैदी कुल्लू गुर्जर की मौजूदगी से मचा बवाल

जयपुर। राजधानी जयपुर के न्यू आतिश मार्केट स्थित इक्का क्लब में देर रात आयोजित जन्मदिन की पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गई। शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में अन्नू गुर्जर नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक आरोपी मौके से फरार हो गए। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है।

इस मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ लिया है क्योंकि जिस व्यक्ति का जन्मदिन मनाया जा रहा था, वह भरतपुर की खुली जेल में बंद हार्डकोर अपराधी कुल्लू गुर्जर बताया जा रहा है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि खुली जेल में बंद कैदी देर रात जयपुर के क्लब तक कैसे पहुंच गया और क्या जेल प्रशासन को इसकी जानकारी थी?

डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद, चाकूबाजी में गई जान

पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, कुल्लू गुर्जर अपने साथियों के साथ बर्थडे पार्टी में शामिल होने जयपुर आया था। पार्टी के दौरान एक युवती के साथ डांस करने की बात को लेकर अन्नू गुर्जर और आकाश के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और फिर धारदार हथियार निकल आए। चाकू से हुए हमले में अन्नू गुर्जर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी, कुल्लू गुर्जर गिरफ्तार

घटना के बाद मानसरोवर थाना पुलिस ने कुल्लू गुर्जर को शांतिभंग के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस क्लब और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

जेल प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल

खुली जेल के नियमों के अनुसार बंदियों को निर्धारित समय पर जेल में उपस्थित रहना अनिवार्य होता है। ऐसे में एक हार्डकोर अपराधी का देर रात जयपुर के क्लब में जन्मदिन मनाना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। अब यह जांच का विषय है कि कुल्लू गुर्जर को अनुमति मिली थी या वह नियमों का उल्लंघन कर बाहर आया था। मामले में प्रशासनिक लापरवाही या मिलीभगत की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।

पहले भी रह चुका है चर्चाओं में

कुल्लू गुर्जर का नाम पहले भी कई संगीन मामलों में सामने आ चुका है। वह जेल के भीतर पाकिस्तानी आतंकी सकरुल्लाह की हत्या के मामले में भी चर्चित रहा है। ऐसे अपराधी को खुली जेल में रखने के फैसले पर भी अब सवाल उठने लगे हैं।

फिलहाल पुलिस हत्या के पूरे घटनाक्रम, फरार आरोपियों की तलाश और खुली जेल से जुड़े नियमों के संभावित उल्लंघन की हर पहलू से जांच कर रही है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |