राजस्थान में 100 से अधिक लग्जरी बसें जब्त होने से मचा हड़कंप

जयपुर।
राजस्थान में लग्जरी स्लीपर बसों की सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के बाद निजी बस ऑपरेटरों में हड़कंप मच गया है। हालात ऐसे हैं कि अब बस संचालक सवारियों से ज्यादा मैकेनिक और वर्कशॉप की तलाश कर रहे हैं। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RALSA) की निगरानी में 12 जिलों में चल रहे अभियान के दौरान अब तक 100 से अधिक लग्जरी स्लीपर बसें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने पर जब्त की जा चुकी हैं

यह अभियान 1 जुलाई को दौसा में लग्जरी बस में आग लगने से आठ लोगों की दर्दनाक मौत के बाद शुरू किया गया। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के निर्देश पर न्यायिक अधिकारी स्वयं सड़कों पर उतरकर बसों की जांच कर रहे हैं। जांच में कई बसों में केवल एक इमरजेंसी एग्जिट, अवैध रूप से बदला गया स्लीपर लेआउट, अतिरिक्त सामान रखने के लिए यात्रियों की जगह कम करना, तय मानकों से अधिक ओवरहैंग और अन्य गंभीर खामियां मिली हैं। 

कार्रवाई के बाद प्रदेशभर की बस वर्कशॉप में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हजारों बस ऑपरेटर अपनी गाड़ियों को परिवहन विभाग के सुरक्षा मानकों के अनुरूप बनाने में जुटे हैं। जांच के दौरान फर्जी रजिस्ट्रेशन और दूसरे राज्यों में पंजीकृत बसों के संचालन जैसी अनियमितताएं भी सामने आई हैं, जिन पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसों को रोकना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |