राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, आज की सुनवाई पर टिकी सबकी नजर

जयपुर: राजस्थान में पंचायत और नगर निकाय चुनाव को लेकर लंबे समय से जारी असमंजस के बीच सोमवार की हाईकोर्ट सुनवाई बेहद अहम मानी जा रही है। चुनाव में लगातार हो रही देरी पर अदालत पहले ही कड़ी नाराजगी जता चुकी है। अब राज्य सरकार, राज्य निर्वाचन आयोग और ओबीसी आयोग से चुनाव की समयसीमा, ओबीसी सर्वे और आरक्षण प्रक्रिया पर स्पष्ट जानकारी मांगी जाएगी।

सरकार की ओर से अदालत में पंचायत और निकाय चुनाव 15 अगस्त से 15 नवंबर के बीच कराने का संभावित रोडमैप पेश किए जाने की संभावना है। हालांकि, चुनाव प्रक्रिया ओबीसी सर्वे रिपोर्ट और आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आगे बढ़ सकेगी। जानकारी के अनुसार, ओबीसी आयोग अपनी रिपोर्ट 14 अगस्त तक सौंप सकता है, जिसके बाद आरक्षित वार्डों की लॉटरी और निर्वाचन कार्यक्रम तय किया जाएगा।

इससे पहले हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को 31 जुलाई 2026 तक पंचायत और निकाय चुनाव कराने का निर्देश दिया था। अदालत ने यह भी कहा था कि यदि समय पर चुनाव नहीं कराए गए तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों की व्यक्तिगत उपस्थिति के भी निर्देश दिए हैं। अब सोमवार की सुनवाई से यह तय होने की उम्मीद है कि राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव की प्रक्रिया आखिर कब शुरू होगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |