यपुर में 'भारत टैक्सी' की शुरुआत: CM भजनलाल शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, ड्राइवरों को मिलेगा 5 लाख का बीमा

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में शनिवार को 'भारत टैक्सी' सेवा का आधिकारिक शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एचसीएम राजस्थान राज्य लोक प्रशासन संस्थान (HCM RIPA) में आयोजित कार्यक्रम में कैब, बाइक टैक्सी और ऑटो सेवाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सरकार का कहना है कि यह पहल परिवहन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुलभ और ड्राइवर-केंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत टैक्सी एक सहकारी (कोऑपरेटिव) मॉडल पर आधारित सेवा है, जिसमें चालक केवल ड्राइवर नहीं बल्कि संस्था के सह-स्वामी (Co-owner) भी होंगे। इससे उनकी आय में वृद्धि होगी और उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनने का अवसर मिलेगा। इस योजना के तहत हर पंजीकृत सारथी को ₹5 लाख का दुर्घटना बीमा कवर भी उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने बताया कि भारत टैक्सी केवल एक डिजिटल प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि ड्राइवरों के सम्मान और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। इससे यात्रियों को सुरक्षित, भरोसेमंद और बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि जयपुर मेट्रो, पर्यटन स्थलों और शहर के प्रमुख इलाकों तक लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने में यह सेवा अहम भूमिका निभाएगी।

जानकारी के अनुसार, जयपुर में अब तक 30,000 से अधिक सारथी और करीब 7 लाख ग्राहक भारत टैक्सी प्लेटफॉर्म से जुड़ चुके हैं। प्रतिदिन हजारों यात्राएं इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से पूरी की जा रही हैं, जिससे यह सेवा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |