jaipur देशभर में परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित, पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए गठित हाई-लेवल टास्क फोर्स में राजस्थान के पूर्व आईएएस अधिकारी अमृत लाल मीणा को शामिल किया गया है। यह समिति इंफोसिस के सह-संस्थापक नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में काम करेगी। इसमें शिक्षा, तकनीक, प्रशासन, सुरक्षा और अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े छह विशेषज्ञ शामिल हैं। अमृत लाल मीणा को विशेष रूप से लॉजिस्टिक्स और परीक्षा संचालन से जुड़े सुधारों की जिम्मेदारी दी गई है।
अमृत लाल मीणा मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले से हैं। उनके चयन की खबर मिलते ही गांव में उत्साह का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने पूरे गांव और राजस्थान का नाम देशभर में रोशन किया है। लोगों का मानना है कि उनके प्रशासनिक अनुभव से परीक्षा प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में मदद मिलेगी।
सरकार का उद्देश्य हाल के वर्षों में सामने आए पेपर लीक और परीक्षा संबंधी विवादों के बाद राष्ट्रीय परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार करना है। समिति अपनी सिफारिशों के माध्यम से तकनीकी, प्रशासनिक और संरचनात्मक बदलाव सुझाएगी, ताकि भविष्य में परीक्षाएं अधिक भरोसेमंद और निष्पक्ष बन सकें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.