जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को एक असामान्य घटना ने विमान संचालन को प्रभावित कर दिया। रनवे के पास एक घायल गिद्ध उतर आया, जिसके चलते एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सुरक्षा के मद्देनज़र कुछ समय के लिए उड़ानों की आवाजाही रोकनी पड़ी। वन विभाग और रेस्क्यू टीम ने गिद्ध को सुरक्षित पकड़कर उपचार के लिए भेजा, जिसके बाद उड़ानों का संचालन दोबारा शुरू किया गया।
इस बीच, लगातार खराब मौसम ने भी एयरपोर्ट की चुनौतियां बढ़ा दीं। तेज बारिश, कम दृश्यता और प्रतिकूल मौसम की वजह से कई उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा। पिछले दो दिनों से मौसम के कारण यात्रियों को देरी और उड़ानों के शेड्यूल में बदलाव का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी उड़ानों का संचालन मौसम और रनवे की स्थिति के अनुसार किया जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.