मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि वन मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देना है तो वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक बन चुका है।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि इस मानसून सीजन में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
मंत्री ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन, स्वच्छ हवा और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मानसून में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
इस अवसर पर रावतराम बिंजारिया, जगदीश देवासी, श्रवण पटेल, कर्नल वीजी गोस्वामी, आरपी शर्मा, कुशाल सिंह राजपुरोहित, किशनसिंह चौहान, बाबूलाल देवासी और पुखराज सुथार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.