जवाहर सर्किल में बनेगा भव्य रोज गार्डन, आधुनिक नर्सरी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, जयपुर को मिलेगी नई पहचान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के ‘हरियालो राजस्थान’ अभियान को नई गति देते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) जवाहर सर्किल को हरियाली, पर्यटन और खेल सुविधाओं का नया केंद्र बनाने जा रहा है। नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के निर्देशन में यहां रोज गार्डन, आधुनिक नर्सरी और अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित किए जाएंगे। इन परियोजनाओं के लिए टेंडर प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।

जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि करीब 4 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल में भव्य रोज गार्डन तैयार किया जाएगा, जहां 4 हजार गुलाब के पौधे लगाए जाएंगे। इनमें 3 हजार मल्टीकलर ग्राफ्टेड गुलाब और 1 हजार देशी गंगानगर गुलाब शामिल होंगे। यह गार्डन शहरवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा जवाहर सर्किल की सुंदरता को नई पहचान देगा।

इसके साथ ही 4 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में एक आधुनिक नर्सरी भी विकसित की जाएगी। यहां 32 प्रजातियों के लगभग 3 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें 2 हजार सजावटी और 1 हजार फलदार पौधे शामिल होंगे। इस नर्सरी का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण पौधों का संरक्षण, संवर्धन और शहर में हरित क्षेत्र का विस्तार करना है।

यही नहीं, जवाहर सर्किल में अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी बनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे युवाओं और उभरते खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण एवं अभ्यास का मंच मिलेगा, वहीं आम नागरिकों को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली के लिए आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी।

जेडीए का मानना है कि रोज गार्डन, आधुनिक नर्सरी और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का यह विकास कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, बल्कि जयपुर के पर्यटन, सौंदर्यीकरण और शहरी विकास को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। जवाहर सर्किल भविष्य में राजधानी का एक प्रमुख ग्रीन और रिक्रिएशनल हब बनकर उभरेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी | झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की दो बहुएं अलग-अलग वार्ड से मैदान में, संतोष अहलावत की बहू और शुभकरण चौधरी की बेटी पर भी नजर | भरतपुर में 200 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर जताया आक्रोश | जयपुर में सजेगा अंतरराष्ट्रीय फैशन का मंच, 25 अक्टूबर को होगा सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड-2026 का ग्रैंड फिनाले | राजस्थान: रितु बराला केस में FIR की मांग पर रातभर पुलिस कमिश्नरेट में डटे रहे डोटासरा समेत कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने किया फोन | Gold-Silver Price: सोना 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर; दिवाली तक बढ़ेंगे दाम? |