9 से 17 अगस्त तक जयपुर में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर होंगे भव्य कार्यक्रम

जयपुर। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला प्रशासन जयपुर 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक जिलेभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाएगा। अभियान के तहत राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए तिरंगा रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, बाइक और साइकिल रैलियां, देशभक्ति गीत, रंगोली, चित्रकला और विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। वहीं 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ भी मनाया जाएगा।

जिला कलेक्टर संदेश नायक ने बताया कि ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि, विद्यार्थी, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजन, सामाजिक संगठन, स्वयंसेवी संस्थाएं और आमजन सक्रिय रूप से भाग लेंगे। अभियान की शुरुआत 9 अगस्त को जनजागरूकता कार्यक्रमों और तिरंगा रैली से होगी, जबकि 10 अगस्त को घर-घर तिरंगा वितरण कर लोगों को सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

11 अगस्त को विद्यालयों में निबंध, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। 12 अगस्त को बाइक और साइकिल तिरंगा रैली निकाली जाएगी, जबकि 13 अगस्त को सरकारी और गैर-सरकारी भवनों में तिरंगा सजावट अभियान चलाया जाएगा।

14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के तहत संगोष्ठियां, विशेष व्याख्यान और स्मृति कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें विभाजन के दौरान हुए संघर्ष, बलिदान और राष्ट्रीय एकता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाएगा।

15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके बाद 16 अगस्त को विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं का सम्मान किया जाएगा तथा 17 अगस्त को अभियान का समापन समारोह आयोजित कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभागियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने नगर निगम, जिला परिषद, शिक्षा विभाग, पंचायत समितियों सहित सभी संबंधित विभागों को अभियान के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अपने घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराएं, ‘सेल्फी विद तिरंगा’ अभियान से जुड़ें और इस राष्ट्रीय पर्व को जनभागीदारी का उत्सव बनाएं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी | झुंझुनूं जिला परिषद चुनाव: पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार की दो बहुएं अलग-अलग वार्ड से मैदान में, संतोष अहलावत की बहू और शुभकरण चौधरी की बेटी पर भी नजर | भरतपुर में 200 सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, दो महीने से वेतन नहीं मिलने पर जताया आक्रोश | जयपुर में सजेगा अंतरराष्ट्रीय फैशन का मंच, 25 अक्टूबर को होगा सुपर मॉडल वर्ल्डवाइड-2026 का ग्रैंड फिनाले | राजस्थान: रितु बराला केस में FIR की मांग पर रातभर पुलिस कमिश्नरेट में डटे रहे डोटासरा समेत कांग्रेस नेता, राहुल गांधी ने किया फोन | Gold-Silver Price: सोना 1.50 लाख रुपये के पार, चांदी 2.15 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर; दिवाली तक बढ़ेंगे दाम? |