जयपुर, 3 अगस्त। राजस्थान के शहरों को आधुनिक, स्मार्ट और सस्टेनेबल बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना (आरयूआईडीपी) के पंचम चरण के तहत करीब 9,500 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश के 84 शहरों में आधारभूत विकास कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों, पूर्व पार्षदों, प्रबुद्धजनों, मीडिया और अन्य स्टेकहोल्डर्स से सुझाव लेने के लिए 5 अगस्त से 11 अगस्त 2026 तक ‘आरयूआईडीपी संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
आरयूआईडीपी के परियोजना निदेशक हरिमोहन मीना ने बताया कि संवाद कार्यक्रमों का उद्देश्य विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी साझा करना और स्थानीय स्तर पर सुझाव व फीडबैक प्राप्त करना है, ताकि परियोजनाओं को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि परियोजना का मुख्य उद्देश्य तेजी से शहरीकरण वाले शहरों और उनके सैटेलाइट नगरों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करना, अनियोजित विकास को नियंत्रित करना और शहरों को अधिक रहने योग्य, पर्यावरण अनुकूल तथा सुव्यवस्थित बनाना है। इसके माध्यम से नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी और स्वस्थ शहरी समुदायों के विकास को बढ़ावा मिलेगा।
पंचम चरण के तहत प्रदेश के विभिन्न शहरों में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं लागू की जाएंगी, जिनमें प्रमुख रूप से—
जैसे कार्य शामिल हैं।
परियोजना के तहत एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) और विश्व बैंक दोनों वित्तीय सहयोग प्रदान करेंगे।
राज्य सरकार का लक्ष्य इन परियोजनाओं के माध्यम से प्रदेश के शहरों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित, पर्यावरण-अनुकूल और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करना है। यह पहल विकसित भारत-2047 और विकसित राजस्थान-2047 के विजन को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.