राजस्थान की बिजली कंपनियों में 2005 पदों पर बंपर भर्ती, 5 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

जयपुर में राजस्थान सरकार ने युवाओं के लिए बड़ी सौगात देते हुए राज्य की पांचों विद्युत निगमों में 2005 पदों पर सीधी भर्ती का विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत कनिष्ठ अभियन्ता (Junior Engineer) के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार (Junior Accountant) के 371 पद तथा कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के 765 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 5 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

यह भर्ती राजस्थान राज्य की पांचों बिजली कंपनियों—राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, प्रसारण निगम, जयपुर, अजमेर और जोधपुर विद्युत वितरण निगम—में की जाएगी। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। अभ्यर्थी ऊर्जा विभाग और संबंधित विद्युत निगमों की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए ऑनलाइन प्रतियोगी परीक्षा आयोजित होगी। वहीं कनिष्ठ सहायक/वाणिज्यिक सहायक-द्वितीय के पदों के लिए लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की टंकण (Typing) परीक्षा भी ली जाएगी। विज्ञापन में पदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया सहित सभी महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से दी गई है।

ऊर्जा विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन की अंतिम तिथि 25 अगस्त 2026 से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और भर्ती संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए विभाग की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। किसी भी सहायता के लिए कार्यदिवसों में हेल्पलाइन नंबर 9414056655 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |