अलवर में अमित शाह का मेगा दौरा 16 अगस्त को, 3 लाख लीटर क्षमता वाले सरस डेयरी संयंत्र का करेंगे शिलान्यास

अलवर, 4 अगस्त। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के 16 अगस्त को प्रस्तावित अलवर दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को सरस डेयरी सभागार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि अमित शाह अपने प्रस्तावित दौरे के दौरान सरस डेयरी, अलवर में 3 लाख लीटर क्षमता वाले अत्याधुनिक दुग्ध संयंत्र का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही वे क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे, जिससे अलवर सहित आसपास के क्षेत्रों के डेयरी एवं आधारभूत विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा करते हुए राज्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करें। उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा, यातायात और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

संजय शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, सुचारु यातायात संचालन तथा वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। साथ ही सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश भी दिए गए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |