मोबाइल पर साइबर अपराधियों की नजर, एक क्लिक की गलती पड़ सकती है भारी! राजस्थान पुलिस ने जारी की अहम एडवाइजरी

जयपुर। आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन सिर्फ बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, निजी दस्तावेज, फोटो, ई-मेल और व्यक्तिगत जानकारी का सबसे बड़ा भंडार बन चुका है। यही वजह है कि अब साइबर अपराधियों का सबसे बड़ा निशाना भी आपका मोबाइल फोन बन गया है। बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर क्राइम शाखा ने आम नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है।

अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस वी.के. सिंह ने बताया कि हाल ही में सामने आए बैंक ऑफ बड़ौदा डेटा लीक और डिजिटल अरेस्ट जैसे मामलों ने यह साबित कर दिया है कि साइबर अपराधी अब लोगों की निजी जानकारी चुराने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। विभिन्न अध्ययनों के अनुसार अधिकांश लोग अपने मोबाइल में आधार, पैन, बैंकिंग ऐप, पासवर्ड, निजी फोटो, वीडियो और ऑफिस से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखते हैं। यदि फोन हैक हो जाए या गलत हाथों में चला जाए तो आर्थिक नुकसान के साथ-साथ ब्लैकमेलिंग और पहचान की चोरी जैसी गंभीर घटनाएं हो सकती हैं।

राजस्थान पुलिस के अनुसार अपराधी आधार, पैन, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस जैसी जानकारी का दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड, बैंक खाते और लोन तक हासिल कर सकते हैं। वहीं बैंकिंग ऐप, यूपीआई और ओटीपी तक पहुंच बनाकर खातों से रकम उड़ाने के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं। निजी फोटो, वीडियो और एआई चैट हिस्ट्री का इस्तेमाल ब्लैकमेलिंग और डिजिटल अरेस्ट जैसे अपराधों में किया जा सकता है।

पुलिस ने नागरिकों को सलाह दी है कि सार्वजनिक वाई-फाई पर बैंकिंग लेनदेन न करें, मोबाइल में मजबूत स्क्रीन लॉक और एन्क्रिप्शन का उपयोग करें, केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही एप्लिकेशन डाउनलोड करें, ऐप्स को जरूरत के अनुसार ही अनुमति दें और क्लाउड बैकअप को मजबूत पासवर्ड तथा टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से सुरक्षित रखें।

यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि का सामना हो, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या राजस्थान पुलिस के साइबर हेल्पडेस्क पर तुरंत सूचना देकर समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित करें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |