गणेश पूजन के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया जेडीए का 45वां स्थापना दिवस, आधुनिक वीसी रूम का हुआ लोकार्पण

जयपुर, 5 अगस्त। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने बुधवार को अपना 45वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह, श्रद्धा और गरिमामय माहौल में मनाया। जेडीए मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश के पूजन-अर्चन से हुई। इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने जेडीए परिवार की सुख-समृद्धि, निरंतर प्रगति और जनसेवा के संकल्प को और मजबूत बनाने की कामना की।

स्थापना दिवस समारोह में पुलिस उप महानिरीक्षक आनंद शर्मा, जेडीए सचिव गौरव सैनी सहित प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान जेडीए परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने नागरिक सेवा केंद्र भवन के बेसमेंट में नवनिर्मित अत्याधुनिक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) रूम का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक और आधुनिक संसाधनों के उपयोग से प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता, कार्यकुशलता और त्वरित निर्णय लेने की प्रक्रिया को नई मजबूती मिलेगी। इससे विभागीय समन्वय बेहतर होगा और आमजन को सेवाएं अधिक प्रभावी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

अपने संबोधन में जेडीसी ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आह्वान किया कि वे जनहित, सुशासन, पारदर्शिता और गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जेडीए का उद्देश्य केवल शहर का विकास करना ही नहीं, बल्कि जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित और नागरिक सुविधाओं से समृद्ध शहर के रूप में विकसित करना भी है।

45 वर्षों की विकास यात्रा पूरी करने के अवसर पर आयोजित यह समारोह जेडीए की उपलब्धियों, जनसेवा के संकल्प और भविष्य की विकास योजनाओं के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक बना।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
विजयादशमी 2026: बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है दशहरा, जानें इस पर्व का महत्व | Cyber Fraud Alert: न लिंक क्लिक, न OTP शेयर… फिर भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें क्या है SIM Swap फ्रॉड | Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 4 संभागों में आज और कल बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बदल सकता है मौसम | मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा ने सिल्वर; CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई | राजस्थान में सूखे के हालात पर अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, बोले- पेयजल संकट दूर करने के लिए तत्काल करें व्यवस्था | राजस्थान की बेटियों का धमाल, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनी लेखरा ने दिलाया सिल्वर | Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, हमलावरों की तस्वीर आई सामने; अंधेरी स्टेशन से बाइक बरामद | Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर-अजमेर में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंडक, 22-23 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम | Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव के रण में उतरी BJP, स्थानीय क्षत्रपों को सौंपी जिलों की कमान | महानवमी 2026: नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानिए पूजा का महत्व, मंत्र और विधि |