कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, संसाधनों के पारदर्शी उपयोग, सटीक डेटा रिपोर्टिंग और मजबूत मॉनिटरिंग सिस्टम पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि केवल पारंपरिक कार्यप्रणाली पर निर्भर रहने के बजाय सूचकांकों का गहन विश्लेषण कर माइक्रो लेवल एक्शन प्लान तैयार किए जाएं और वास्तविक लाभार्थियों की सटीक पहचान सुनिश्चित की जाए।
बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, ग्रामीण विकास, सूचना प्रौद्योगिकी तथा बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े विभागों ने अपनी उपलब्धियां और नवाचार साझा किए। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पूर्ण टीकाकरण, पीएम श्री विद्यालय, निपुण राजस्थान, कौशल प्रशिक्षण, रोजगार मेलों, जनधन योजना, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और भारतनेट परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई।
कार्यशाला में विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करते हुए आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों में आमजन के जीवन स्तर में सुधार तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए ठोस रणनीति तैयार करने पर विशेष बल दिया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.