राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती-2024: 7,903 चयनित अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पदस्थापन प्रक्रिया शुरू, 7 अगस्त तक भरें विकल्प

जयपुर, 5 अगस्त। राजस्थान सरकार ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी सीधी भर्ती-2024 में चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में 7,903 पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन प्रेफरेंस (विकल्प) भरने की प्रक्रिया राजहेल्थ पोर्टल पर प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासनिक सुधार विभाग से चयनित अभ्यर्थियों की सूची विभाग को प्राप्त हो चुकी है। सभी अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक अपने पसंदीदा पदस्थापन के विकल्प ऑनलाइन भर सकते हैं। निर्धारित समय के बाद पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा।

प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि अभ्यर्थियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। लॉगिन के बाद वर्तमान निवास संबंधी जानकारी देना अनिवार्य होगा। यदि अभ्यर्थी का पति या पत्नी राजस्थान सरकार की नियमित सेवा में कार्यरत है, तो उसका विवरण भी दर्ज किया जा सकेगा। वहीं, शहीद परिवार के आश्रितों को संबंधित प्रमाण-पत्र भी अपलोड करने होंगे।

विभाग के अनुसार पदस्थापन मेरिट, आरक्षण रोस्टर और अभ्यर्थियों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर ऑनलाइन काउंसलिंग के जरिए किया जाएगा। अधिकारियों ने अभ्यर्थियों को अधिकतम संख्या में विकल्प भरने की सलाह दी है, ताकि उनकी पसंद के अनुसार नियुक्ति मिलने की संभावना बढ़ सके।

निदेशक (अराजपत्रित) राकेश कुमार शर्मा ने स्पष्ट किया कि यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित समय सीमा तक विकल्प नहीं भरता है, तो उसका पदस्थापन विभागीय आवश्यकता के अनुसार रैंडम आधार पर किया जा सकता है। साथ ही, भरे गए विकल्पों के आधार पर किसी विशेष संस्थान में नियुक्ति का दावा मान्य नहीं होगा। प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार रिक्तियों में परिवर्तन भी किया जा सकता है। इसलिए सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय रहते अपने विकल्प सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
Cyber Fraud Alert: न लिंक क्लिक, न OTP शेयर… फिर भी खाली हो सकता है बैंक अकाउंट, जानें क्या है SIM Swap फ्रॉड | Rajasthan Weather Update: राजस्थान के 4 संभागों में आज और कल बारिश के आसार, तेज हवाओं के साथ बदल सकता है मौसम | मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड, अवनी लेखरा ने सिल्वर; CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई | राजस्थान में सूखे के हालात पर अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, बोले- पेयजल संकट दूर करने के लिए तत्काल करें व्यवस्था | राजस्थान की बेटियों का धमाल, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनी लेखरा ने दिलाया सिल्वर | Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ की कार पर 5 राउंड फायरिंग, हमलावरों की तस्वीर आई सामने; अंधेरी स्टेशन से बाइक बरामद | Rajasthan Weather Update: राजस्थान में बदला मौसम, जयपुर-अजमेर में ओलावृष्टि से बढ़ी ठंडक, 22-23 अक्टूबर को फिर बदलेगा मौसम | Rajasthan Panchayat Election: पंचायत चुनाव के रण में उतरी BJP, स्थानीय क्षत्रपों को सौंपी जिलों की कमान | महानवमी 2026: नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित, जानिए पूजा का महत्व, मंत्र और विधि | राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश |