जगतपुरा में JDA का बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान: 125 से अधिक निर्माण ध्वस्त, 5 धार्मिक स्थल भी हटाए गए

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सोमवार को जगतपुरा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। यह अभियान नंदपुरी अंडरपास से रेलवे लाइन के समानांतर बनी सड़क को 80 फीट चौड़ा करने के उद्देश्य से संचालित किया गया।

प्रशासन के अनुसार अब तक 125 से अधिक अवैध निर्माणों को हटाया जा चुका है, जिनमें 5 धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 3 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने कई इलाकों में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दीं। संभागीय आयुक्त वी. सरवन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक 2G, 3G, 4G और 5G मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर रोक लगाई गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार नंदपुरी क्षेत्र में बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई, जिससे वाई-फाई सेवाएं भी प्रभावित रहीं। क्षेत्र में कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही सीमित कर दी गई तथा लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई।

प्रशासन ने पूरे अभियान की निगरानी ड्रोन कैमरों के माध्यम से की। छतों पर मौजूद लोगों को पुलिस ने माइक के जरिए नीचे उतरने की चेतावनी दी और फोटो एवं वीडियो नहीं बनाने की अपील की।

इन थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं बंद

प्रतिबंध जयपुर पुलिस कमिश्नरेट एवं जयपुर जिले के विस्तृत क्षेत्र में लागू रहा। जयपुर उत्तर के रामगंज, गलता गेट, माणक चौक, सुभाष चौक, आमेर, ब्रह्मपुरी, नाहरगढ़, कोतवाली, जालूपुरा, संजय सर्किल, शास्त्रीनगर, भट्टाबस्ती, विद्याधर नगर एवं जयसिंहपुरा खोर सहित कई थाना क्षेत्रों में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रहीं।

वहीं जयपुर पूर्व के बस्सी, कानोता, तूंगा, आदर्श नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, जवाहर नगर, जामडोली, एसएमएस अस्पताल, गांधी नगर, लालकोठी, मोतीडूंगरी, एयरपोर्ट, मालवीय नगर, जवाहर सर्किल, बजाज नगर, खो-नागोरियान, सांगानेर, प्रताप नगर, रामनगरिया और मालपुरा गेट थाना क्षेत्र भी नेटबंदी के दायरे में रहे।

इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह अभियान आवश्यक था।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |