जयपुर प्रदर्शन में हंगामा, CJP फाउंडर पर भीड़ में हमला

राजधानी जयपुर में सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के शहीद स्मारक पर चल रहे प्रदर्शन के दौरान अचानक माहौल बिगड़ गया। प्रदर्शन के बीच पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके पर भीड़ में मौजूद दो युवकों ने हमला कर दिया और उन्हें थप्पड़ मार दिए। यह घटना उस समय हुई जब समर्थक उन्हें कंधों पर बैठाकर शहीद स्मारक की ओर लेकर जा रहे थे। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी और तनाव की स्थिति पैदा हो गई।

घटना के बाद समर्थक तुरंत हरकत में आए और दोनों हमलावर युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद समर्थकों ने आक्रोशित होकर उनकी पिटाई कर दी, जिससे प्रदर्शन स्थल पर कुछ समय के लिए स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई। हालांकि बाद में अन्य लोगों और पुलिस की मदद से हालात को नियंत्रित किया गया।

मंच पर पहुंचने के बाद अभिजीत दीपके ने समर्थकों को संबोधित किया और देश में धर्म व जाति के नाम पर हो रही राजनीति पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत को बांटने की कोशिशें की जा रही हैं, जिन्हें रोका जाना चाहिए। उन्होंने लोगों से एकजुट रहने और ऐसे विभाजनकारी मुद्दों से दूर रहने की अपील की।

इसी दौरान उन्होंने घोषणा की कि 20 जून को एक बार फिर दिल्ली कूच किया जाएगा और इस बार आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने मंच से “दिल्ली चलो” का नारा भी दिया, जिस पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने समर्थन जताया।

यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया था। बड़ी संख्या में छात्र और युवा इसमें शामिल हुए थे और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही थी।

प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों के मोबाइल चोरी होने की शिकायतें भी सामने आईं, जिसके बाद मंच से लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी और स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित किया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |