राजस्थान के छात्रों का CA फाइनल में शानदार प्रदर्शन, अर्पिता डागा को देश में 4th रैंक

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए फाइनल मई-2026 परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें राजस्थान के कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। जोधपुर जिले के मथानिया की अर्पिता डागा ने देशभर में चौथा स्थान प्राप्त कर टॉपर्स में जगह बनाई है। जयपुर के प्रणव धूत ने 600 में से 457 अंक हासिल कर सातवीं रैंक प्राप्त की है। चित्तौड़गढ़ की शगुन माहेश्वरी ने 15वीं, कोटा के आशुतोष मित्तल ने 16वीं और जयपुर की हर्षिका खंडेलवाल ने 28वीं रैंक हासिल की है। राष्ट्रीय स्तर पर पटियाला के नूर सिंगला ने 499 अंकों के साथ पहला स्थान प्राप्त किया।

प्रणव धूत ने बताया कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी और रोजाना 8 से 10 घंटे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया। वहीं हर्षिका खंडेलवाल ने कहा कि उन्होंने नियमित रूप से 10 से 12 घंटे पढ़ाई और बार-बार रिवीजन के जरिए यह सफलता हासिल की।

इसके अलावा बहरोड़ की हिमांशी गोयल, माजरीकलां क्षेत्र की तनु गोयल और डूंगरपुर के सागवाड़ा निवासी हृदय जैन ने भी सीए परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सभी सफल अभ्यर्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय कठिन परिश्रम, अनुशासन और परिवार के सहयोग को दिया है।

सीए फाइनल परीक्षा में सफल होने के लिए सभी पेपरों में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। असफल अभ्यर्थी आगामी प्रयास में फिर से परीक्षा दे सकते हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |