जयपुर में री-नीट परीक्षा 2026 की तैयारियां पूरी, 37 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित री-नीट (UG) 2026 परीक्षा को लेकर जयपुर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यह परीक्षा रविवार को जिले के 103 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 37,108 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी, जबकि अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।

जिला प्रशासन के अनुसार, परीक्षा के लिए 84 राजकीय और 19 निजी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राजकीय केंद्रों पर 25,900 और निजी केंद्रों पर 11,208 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे, बायोमैट्रिक सत्यापन और जैमर की व्यवस्था की गई है। साथ ही लगभग 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिनमें सिविल ड्रेस में भी कर्मचारी शामिल होंगे। प्रत्येक चार परीक्षा केंद्रों पर एक डिप्टी एसपी की निगरानी रहेगी।

प्रशासन ने अभ्यर्थियों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने, एडमिट कार्ड, वैध फोटो आईडी और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने तथा ड्रेस कोड और नियमों का पालन करने की अपील की है। परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है और हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |