जैसलमेर में पाकिस्तान जासूसी मामला, आरोपी मुश्ताक से जयपुर में पूछताछ में चौंकाने खुलासे

जैसलमेर जिले के सीमावर्ती नाचना क्षेत्र से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए मुश्ताक से जयपुर में खुफिया एजेंसियां कड़ी पूछताछ कर रही हैं। पूछताछ में कई अहम और चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं, जिनमें सोशल मीडिया के जरिए उसे फंसाने, ब्रेनवॉश करने और आर्थिक लालच देकर जासूसी गतिविधियों में शामिल करने की बात सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, मुश्ताक के रिश्ते में पाकिस्तान में रहने वाले उसके भाई नजीर ने सोशल मीडिया के माध्यम से करीब दो वर्षों तक उससे संपर्क बनाए रखा और धीरे-धीरे उसका ब्रेनवॉश किया। इसके बाद नजीर ने उसकी पहचान पाकिस्तान स्थित आईएसआई हैंडलर खालिद से करवाई। आरोप है कि खालिद ने उसे पैसों का लालच देकर जासूसी के लिए तैयार किया और अब तक लगभग 30 हजार रुपये की फंडिंग विभिन्न भारतीय बैंक खातों के माध्यम से की गई।

मुश्ताक पर आरोप है कि वह सीमा सुरक्षा बल (BSF) के मूवमेंट, रणनीतिक पुलों, संवेदनशील सड़कों और अन्य महत्वपूर्ण सैन्य गतिविधियों की वीडियो और तस्वीरें व्हाट्सएप के जरिए पाकिस्तान भेजता था। खुफिया एजेंसियां अब उन बैंक खातों और डिजिटल ट्रांजैक्शंस की जांच कर रही हैं, जिनसे उसे फंडिंग मिली।

एजेंसियों की संयुक्त टीम मुश्ताक को लेकर उन स्थानों पर भी जा रही है, जहां से उसने कथित तौर पर वीडियो रिकॉर्ड किए थे, ताकि पूरे नेटवर्क और उसके संभावित सहयोगियों की पहचान की जा सके। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इस जासूसी नेटवर्क में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं और क्या यह गतिविधियां अनजाने में या जानबूझकर की गई थीं।

इसी दौरान पोकरण क्षेत्र के भवानीपुरा गांव में दो मकानों में चोरी की घटना भी सामने आई है। चोरों ने घरों से नकदी, आभूषण और अन्य सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |